राजपुर के विकासखंड शिक्षा अधिकारी अरविंद गुप्ता का इलाज के दौरान निधन, शिक्षा जगत और क्षेत्र में फैली शोक की लहर

Share

- Advertisement -

Ambikapur News: राजपुर के विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अरविंद गुप्ता का इलाज के दौरान दुखद निधन हो गया। उन्होंने अंबिकापुर में शाम लगभग 7 बजे अंतिम सांस ली। उनके अकस्मात निधन की जानकारी मिलते ही पूरे शिक्षा विभाग और स्थानीय क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

अरविंद गुप्ता राजपुर विकासखंड में लंबे समय से विकासखंड शिक्षा अधिकारी के महत्वपूर्ण पद पर निष्ठापूर्वक अपनी सेवाएं दे रहे थे। जैसे ही उनके निधन की खबर शिक्षा विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को मिली, हर कोई स्तब्ध रह गया।

खबर मिलते ही विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिचितों ने गहरा दुख जताया। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उनके सहयोगियों ने कहा कि उनका जाना क्षेत्र और शिक्षा जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News