साल 2029 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ही होंगे इंडी गठबंधन का चेहरा, केसी वेणुगोपाल का बड़ा बयान

Share

- Advertisement -

New Delhi News: कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार को साफ किया कि साल 2029 के आम चुनाव में राहुल गांधी विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने विजय को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने की अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि गठबंधन में कोई भ्रम नहीं है।

वेणुगोपाल ने स्पष्ट किया कि टीवीके की तरफ से ऐसी कोई मांग सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि छात्र, युवा और किसानों से जुड़े मुद्दों पर राहुल गांधी के देशव्यापी अभियानों को व्यापक जनसमर्थन मिला है। कुछ राज्यों में आपसी चुनावी मुकाबले के बावजूद विपक्षी गठबंधन पूरी तरह एकजुट और मजबूत है।

मतभेदों को सुलझाने और केंद्र की नीतियों पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता ने विश्वास जताया कि घटक दलों के आपसी मतभेदों को समय रहते बातचीत से सुलझा लिया जाएगा। केरल की राजनीति का जिक्र करते हुए उन्होंने माकपा पर भी निशाना साधा और कहा कि वह अपनी गलतियों से नहीं सीख रही है। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों की भी कड़ी आलोचना की।

वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार देश को अंधकार युग की तरफ धकेल रही है। उन्होंने जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं की आवाज को दबाना पूरी तरह अलोकतांत्रिक और बेहद निंदनीय कदम है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News