भारत में बसने वाली पोलिश महिला डोमिनिका की पोस्ट वायरल, गिनाईं 15 भारतीय आदतें जो बन चुकी हैं उनका हिस्सा

Share

- Advertisement -

Delhi News: भारत में रह रहीं पोलिश मूल की महिला डोमिनिका पटालास कालरा का एक सोशल मीडिया पोस्ट काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस पोस्ट में उन्होंने भारतीय जीवनशैली की 15 ऐसी आदतों का जिक्र किया है, जिन्हें उन्होंने अब अपनी दिनचर्या में अपना लिया है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

शुरुआत में अजीब लगीं आदतें अब बनीं रोजमर्रा की जिंदगी का खास हिस्सा

डोमिनिका के मुताबिक जब वह पहली बार भारत आई थीं, तो यहां का सामाजिक माहौल और सांस्कृतिक आदतें काफी अलग और अजीब लगती थीं। हालांकि समय बीतने के साथ उन्हें भारतीय जीवनशैली पसंद आने लगी। अब वह सड़क किनारे चाय की दुकान पर चाय पीने से लेकर अनजान लोगों से आसानी से बातचीत करने तक में सहज महसूस करती हैं।

अपनी वायरल पोस्ट में डोमिनिका ने मजाकिया अंदाज में बताया कि भारत में ऑटो, बस और ट्रेन जैसे सार्वजनिक परिवहन में सफर करते समय पर्सनल स्पेस की कोई गारंटी नहीं होती। इसके अलावा उन्होंने भारतीय सामाजिक रिश्तों का जिक्र करते हुए कहा कि यहां कोई अनजान व्यक्ति भी आपकी शादी, करियर या वजन पर खुलकर सलाह या टिप्पणी कर सकता है।

अपनों जैसे संबोधन और बिना परिचय शादियों में शामिल होना आया बेहद पसंद

डोमिनिका ने बताया कि भारत में हर किसी को भैया, दीदी, अंकल या आंटी कहकर बुलाने का तरीका उन्हें बेहद खास लगता है। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय शादियों का भी अनुभव साझा किया। उन्होंने लिखा कि भारत में वह ऐसी शादियों का भी हिस्सा बन सकती हैं, जहां वह दूल्हा-दुल्हन या अधिकतर मेहमानों को व्यक्तिगत रूप से जानती भी नहीं हैं।

उन्होंने पड़ोसी के घर से खाना लेने और आधी रात को खाना खाने जैसी आदतों को अपनी पसंदीदा सूची में शामिल किया है। इसके अलावा देरी से पहुंचने पर ‘बस पांच मिनट में आ रही हूं’ कहने वाले भारतीय अंदाज को भी उन्होंने अपनी सूची का हिस्सा बनाया है। यूजर्स को उनका यह मजेदार अंदाज और भारत के प्रति प्यार काफी पसंद आ रहा है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News