पेंशनर्स घर बैठे जमा करें डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, 30 नवंबर है अंतिम तिथि; जानें आसान तरीका

Share

- Advertisement -

National News: देशभर के पेंशनभोगियों के लिए ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र (डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट) जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर तय की गई है। अब पेंशनर्स बिना बैंक या सरकारी दफ्तरों की लंबी कतारों में लगे, घर बैठे अपने मोबाइल फोन से चेहरा स्कैन करके आसानी से यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

सरकार की फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक की शुरुआत होने से बुजुर्ग और पेंशनभोगी नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। इस व्यवस्था के तहत बायोमेट्रिक डिवाइस की आवश्यकता के बिना केवल स्मार्टफोन के कैमरे से चेहरा स्कैन करके जीवन प्रमाण पत्र जनरेट किया जा सकता है।

घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया

पेंशनर्स नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बना सकते हैं:

  • मोबाइल ऐप डाउनलोड करें: सबसे पहले अपने स्मार्टफोन के गूगल प्ले स्टोर से ‘AadhaarFaceRd’ और ‘Jeevan Pramaan Face App’ डाउनलोड करें। ऐप इंस्टॉल होने के बाद ऑपरेटर ऑथेंटिकेशन पूरा करें और अपना आधार नंबर व मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • चेहरा स्कैन करें: सभी विवरण भरने के बाद मोबाइल के फ्रंट कैमरे की मदद से अपना चेहरा स्कैन करें। फेस स्कैनिंग की प्रक्रिया सफल होते ही आपका डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र तुरंत जनरेट हो जाएगा और ऑनलाइन ही स्वतः संबंधित विभाग में जमा हो जाएगा।

समस्या आने पर यहां लें सहायता

यदि किसी पेंशनभोगी को ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र बनाने या जमा करने में कोई तकनीकी परेशानी आती है, तो वे केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग की टेली-लॉ हेल्पलाइन नंबर 14454 पर संपर्क कर सकते हैं। यह सहायता सेवा टेली-लॉ मोबाइल ऐप या नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर वीडियो कॉल के माध्यम से भी उपलब्ध है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News