जन औषधि केंद्र खोलकर करें कमाई, सरकार देगी 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद, जानिए पूरी प्रक्रिया

Share

- Advertisement -

Delhi News: केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि योजना (PMBJP) के तहत लोगों को कम लागत में जन औषधि केंद्र खोलने का मौका मिल रहा है। देश के 784 में से 776 जिलों में अब तक 20,149 केंद्र शुरू हो चुके हैं, जिससे आम जनता को सस्ती दवाएं मिल रही हैं।

सरकार ने संसद में बताया कि इस योजना से आम लोगों को सस्ती दवाएं मिली हैं और अब तक लगभग 45,000 करोड़ रुपये की बचत हुई है। वैक्सीन और लैब रिएजेंट छोड़कर राष्ट्रीय आवश्यक दवा सूची की सभी जेनेरिक दवाएं इन सेंटरों पर उपलब्ध कराई जाती हैं।

जन औषधि केंद्रों पर मिलेंगी 2,110 प्रकार की दवाएं

प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों पर 2,110 तरह की दवाएं और 315 सर्जिकल सामान व मेडिकल उपकरण उपलब्ध हैं। इनमें कैंसर, शुगर, एलर्जी और पेट की बीमारियों की दवाओं के साथ न्यूट्रास्यूटिकल्स शामिल हैं। केंद्र खोलने पर सरकार 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देती है।

इसके अलावा दुकान मालिकों को दवाओं की बिक्री पर 20 प्रतिशत कमीशन और ज्यादा बिक्री पर इंसेंटिव भी दिया जाता है। केंद्र खोलने के लिए व्यक्ति के पास न्यूनतम 120 वर्ग फीट जगह और एक रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट होना अनिवार्य है। आवेदक यह जगह किराए पर भी ले सकते हैं।

ऐसे करें जन औषधि केंद्र के लिए ऑनलाइन आवेदन

जन औषधि केंद्र के लिए सामान्य आवेदन शुल्क 5,000 रुपये है। हालांकि महिला उद्यमियों, दिव्यांगों, एससी-एसटी, पूर्व सैनिकों और विशेष क्षेत्रों के आवेदकों के लिए यह पूरी तरह मुफ्त है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट janaushadhi.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

  • आधिकारिक वेबसाइट janaushadhi.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर मौजूद Apply For Kendra विकल्प पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर Click Here To Apply का चयन करें।
  • इसके बाद Register Now विकल्प को चुनें।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई अपनी सभी जानकारियां भरें।
  • ड्रॉप-डाउन बॉक्स से अपना राज्य चुनें और पासवर्ड बनाएं।
  • नियम व शर्तें स्वीकार करके SUBMIT बटन पर क्लिक करें।
Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News