धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का हमला, पवन खेड़ा बोले- देश के युवाओं के साहस ने तोड़ा सरकार का अहंकार

Share

- Advertisement -

Delhi News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पद छोड़ने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर करारा हमला बोला है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि देश की युवा पीढ़ी के साहस और एकजुटता ने साबित कर दिया कि हौसले की एक आवाज ही जुल्म का सामना करने के लिए काफी है।

प्रदर्शनकारी छात्रों और नेताओं पर पुलिस बर्बरता का आरोप

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पवन खेड़ा ने कहा कि छात्रों पर लाठियां बरसाई गईं, आंसू गैस, वॉटर कैनन, पेलेट गन और शॉक बैटन का इस्तेमाल हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज उठाने वाले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जैसे बड़े नेताओं को भी पुलिस ने सड़कों पर घसीटा, लेकिन आखिरकार सरकार का घमंड टूट गया।

धर्मेंद्र प्रधान खराब शिक्षा प्रणाली और भ्रष्टाचार का चेहरा थे

कांग्रेस नेता ने देश के युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा विभाग के भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और पुलिस बर्बरता के प्रतीक थे। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमारी लड़ाई सिर्फ एक चेहरे से नहीं, बल्कि पूरे भ्रष्ट सिस्टम से है, जिसकी वजह से 21 बेकसूर लोगों की जान चली गई।

20 जुलाई की हिंसा के दोषियों पर जवाबदेही तय करने की मांग

पवन खेड़ा ने कहा कि जेन-जी पीढ़ी ने अपने साहस से अहंकारी सरकार को झुका दिया है। राहुल गांधी द्वारा उठाई गई मांगों में से एक मांग पूरी हो गई है और वह प्रतीक हट गया है। हालांकि, उन्होंने मांग की कि 20 जुलाई को हुई हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय होनी चाहिए।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News