संसद मार्च के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के फॉलोअर्स में भारी उछाल, 3 दिन में जुड़े 33 लाख नए यूजर्स

Share

- Advertisement -

Delhi News: संसद मार्च के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर फॉलोअर्स की संख्या में अभूतपूर्व बढ़ोतरी दर्ज की गई है। महज 72 घंटों यानी तीन दिनों में 33 लाख से अधिक नए यूजर इस पेज से जुड़े हैं। इसके साथ ही पार्टी का कुल फॉलोअर्स बेस 2.56 करोड़ के पार पहुंच गया है।

आंकड़ों के अनुसार 20 जुलाई तक सीजेपी के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर 2.23 करोड़ फॉलोअर्स मौजूद थे। संसद मार्च के आयोजन के बाद से हर दिन औसतन 11 लाख नए यूजर्स पेज से जुड़ रहे हैं। 23 जुलाई तक यह आंकड़ा बढ़कर 2.56 करोड़ के स्तर को पार कर गया।

साइबर एक्सपर्ट्स ने विदेशी अकाउंट्स की मौजूदगी पर जताई चिंता

इंस्टाग्राम पेज की इस तेजी से बढ़ती रीच को लेकर साइबर एक्सपर्ट्स ने गंभीर चिंता जताई है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक नए फॉलोअर्स में बांग्लादेश, पाकिस्तान और खाड़ी देशों के सोशल मीडिया अकाउंट्स की बड़ी संख्या देखी गई है। इस अप्रत्याशित बढ़त और रीच की प्रामाणिकता को लेकर विशेषज्ञ लगातार सवाल उठा रहे हैं।

जहां एक तरफ इंस्टाग्राम पर पार्टी के फॉलोअर्स का आंकड़ा 2.5 करोड़ के पार पहुंच चुका है, वहीं इसके एक्स (ट्विटर) हैंडल पर केवल 3.48 लाख फॉलोअर्स ही हैं। दिलचस्प बात यह है कि पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके के व्यक्तिगत एक्स अकाउंट पर पार्टी के आधिकारिक हैंडल से अधिक फॉलोअर्स जुड़े हुए हैं।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News