जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन में पहुंचे ‘स्पाइडर-मैन’ और ‘हल्क’, अनूठे अंदाज में युवाओं ने उठाई मांगें

Share

- Advertisement -

Delhi News: जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) का प्रदर्शन लगातार जारी है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में युवा प्रदर्शनकारी जुटे, जहां स्पाइडर-मैन और हल्क की वेशभूषा पहने छात्र मुख्य आकर्षण रहे। युवाओं ने पॉप संस्कृति के सुपरहीरो की वेशभूषा के जरिए अपनी आवाज बुलंद की।

आगरा से आए एक छात्र ने स्पाइडर-मैन का कॉस्ट्यूम पहनकर प्रदर्शन में हिस्सा लिया। उसने कहा, “स्पाइडर-मैन का संदेश है कि बड़ी शक्ति के साथ बड़ी जिम्मेदारी आती है। पीटर पार्कर की तरह यहां भी कई छात्र सही काम के लिए अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं, इसलिए मैं उनके साथ खड़ा हूं।”

सुपरहीरो की वेशभूषा में युवाओं का अनोखा प्रदर्शन

प्रदर्शन के दौरान वह युवा ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगाता रहा और लोगों के साथ तस्वीरें खिंचवाता नजर आया। वहीं दूसरे छात्र ने ‘हल्क’ का हरा मास्क पहन रखा था। उसने पहचान छिपाकर झाड़ू और कचरे का बैग थामे पूरे प्रदर्शन स्थल की सफाई की और कहा कि स्वच्छता भी सेवा का एक रूप है।

प्रसिद्ध धारावाहिक ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ से प्रेरित होकर छात्र विनीत ‘स्टार्क स्टूडेंट्स स्टैंड यूनाइटेड’ की तख्ती लेकर शामिल हुआ। उसने कहा कि स्टार्क परिवार हमेशा सही के लिए खड़ा रहा और उसी सम्मान व न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने हमें इस आंदोलन के लिए प्रेरित किया है।

टॉलस्टॉय रोड तक फैला कॉजपा का आंदोलन

युवाओं के लगातार जुड़ने से प्रदर्शन जंतर-मंतर से टॉलस्टॉय रोड तक फैल चुका है। मौके पर मेडिकल कैंप, भोजन और पीने के पानी की व्यवस्था की गई है। वॉलंटियर्स छात्रों को पोस्टर और पोस्टर पर नारे लिखने के लिए ए-4 पेपर, नोटपैड और मार्कर उपलब्ध करा रहे हैं।

कॉजपा का यह प्रदर्शन 20 जून से चल रहा है। प्रदर्शनकारी परीक्षाओं में धांधली की जवाबदेही तय करने, शिक्षा सुधार, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और पेपर लीक से परेशान होकर आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को आर्थिक मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News