सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का एडमिट कार्ड, जानिए डाउनलोड करने का पूरा तरीका

Share

- Advertisement -

Delhi News: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। रेगुलर छात्र अपने स्कूल से संपर्क करके प्रवेश पत्र ले सकते हैं। वहीं प्राइवेट छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड खुद डाउनलोड कर सकते हैं।

रेगुलर स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड परीक्षा संगम पोर्टल पर उपलब्ध कराए गए हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य इसे डाउनलोड करके और मोहर लगाकर छात्रों को देंगे। सभी विषयों के लिए इस पूरक परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई को किया जाएगा। छात्र अपनी तैयारी समय पर पूरी कर लें।

प्राइवेट छात्र इस प्रक्रिया से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद वेबसाइट के ‘Latest @ CBSE’ सेक्शन में जाएं।
  • यहां ‘Issuance of Admit Cards for Supplementary Examinations, 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
  • पीडीएफ में दिए गए डायरेक्ट लिंक https://apps.cbseit.in/comptt/ पर जाएं।
  • इसके बाद ‘Admit Card’ के ऑप्शन को चुनें।
  • अब एप्लीकेशन नंबर, पिछला रोल नंबर और साल या अपना नाम दर्ज करें।
  • अंत में सिक्योरिटी कोड भरकर ‘Proceed’ बटन दबाएं और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

परीक्षा का समय और दिशा-निर्देश

सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन एक ही पाली में होगा। कुछ विषयों के लिए 3 घंटे तो कुछ के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। परीक्षा का समय सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे और कुछ पेपर के लिए 10:30 से 12:30 बजे तक रहेगा।

बोर्ड छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय देगा। छात्र समय से पहले अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं। प्रवेश पत्र पर दिए गए सभी निर्देशों का ध्यानपूर्वक पालन करें ताकि परीक्षा के दिन केंद्र पर किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News