केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सिलीगुड़ी दौरा, SSB प्रोजेक्ट्स के उद्घाटन के साथ सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

Share

- Advertisement -

Siliguri News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने तीन दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे के तहत शुक्रवार को सिलीगुड़ी में कई अहम कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। उनका यह दौरा मुख्य रूप से सशस्त्र सीमा बल (SSB) के प्रोजेक्ट्स, सीमा सुरक्षा और देश के नए आपराधिक कानूनों पर केंद्रित रहेगा।

SSB मुख्यालय में उद्घाटन और जवानों के साथ बड़ा खाना

गृह मंत्री सिलीगुड़ी स्थित SSB फ्रंटियर मुख्यालय पहुंचकर विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वह जवानों से संवाद करेंगे और पारंपरिक सामूहिक भोज यानी बड़ा खाना में भी शामिल होंगे। यह कार्यक्रम सुबह लगभग 11:15 बजे निर्धारित किया गया है।

नए आपराधिक कानूनों पर प्रदर्शनी और समीक्षा बैठक

दोपहर करीब 2:30 बजे गृह मंत्री कवाखाली मैदान में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यहां देश के तीन नए कानूनों—भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम पर केंद्रित प्रदर्शनी लगेगी। इसके बाद शाम 4:20 बजे होटल मेफेयर में एक समीक्षा बैठक भी होगी।

सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा व्यवस्था पर रहेगा फोकस

इस दौरे का अहम पहलू रणनीतिक रूप से संवेदनशील ‘चिकन नेक’ यानी सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा का जायजा लेना है। यह क्षेत्र पूर्वोत्तर राज्यों को देश से जोड़ता है। गृह मंत्री 22 अगस्त को सीमा सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे, जिसके लिए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद हैं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News