‘दुनिया के सबसे बदसूरत कुत्ते’ का खिताब 6 साल की पग जिनी लू ने जीता, मालिक को मिले 4.7 लाख रुपये

Share

- Advertisement -

California News: अमेरिका के कैलिफोर्निया में आयोजित दुनिया के सबसे अनोखे डॉग शो ‘वर्ल्ड्स अग्लीएस्ट डॉग कॉन्टेस्ट 2026’ में 6 साल की पग नस्ल की जिनी लू विजेता बनी हैं। उन्होंने चौथी कोशिश में यह प्रतिष्ठित खिताब जीता है। जीत के बाद उनके मालिक को 5,000 डॉलर का नकद इनाम मिला।

प्रतियोगिता का 50वां संस्करण 14 अगस्त को सांता रोजा स्थित सोनोमा काउंटी फेयरग्राउंड्स में आयोजित किया गया। इस इवेंट में विभिन्न नस्लों के ऐसे कुत्तों ने भाग लिया, जिनका हुलिया आम कुत्तों से काफी अलग था। प्रतियोगिता में पिंकी नामक कुत्ते को दूसरा और ओटो को तीसरा स्थान मिला।

- Advertisement -

पेट एडॉप्शन और रेस्क्यू को बढ़ावा देने का मकसद

जिनी लू को चार साल पहले एक रेस्क्यू अभियान के जरिए गोद लिया गया था। उनकी मालिक मिशेल ग्रेडी के अनुसार, जिनी लू बेहद मिलनसार हैं और उन्हें लोगों से मिलना-जुलना पसंद है। दूसरे स्थान पर रहे पिंकी को 3,000 डॉलर और तीसरे स्थान वाले ओटो को 2,000 डॉलर का इनाम दिया गया।

आयोजकों के मुताबिक, इस अनोखे मुकाबले का उद्देश्य किसी कुत्ते का मजाक उड़ाना नहीं है। इसका मुख्य लक्ष्य समाज में पेट एडॉप्शन, रेस्क्यू और पशुओं के प्रति करुणा को बढ़ावा देना है। यह आयोजन पिछले 50 वर्षों से हर जानवर की विशिष्ट पहचान और खूबसूरती का जश्न मनाता आ रहा है।

- Advertisement -
Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News