घर में मौजूद सफेद चॉक से तेजी से बढ़ेंगे पौधे, जानिए मिट्टी में कैल्शियम बढ़ाने का आसान और असरदार तरीका

Share

- Advertisement -

Lucknow News: हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर या बगीचे के पौधे हमेशा हरे-भरे रहें और तेजी से बढ़ें। इसके लिए लोग अक्सर तरह-तरह की खाद और घरेलू नुस्खे आजमाते हैं। हालांकि, घर में रखी साधारण सफेद चॉक भी पौधों की बेहतर ग्रोथ में काफी मददगार साबित हो सकती है।

पौधों की ग्रोथ के लिए कैसे करें चॉक का सही इस्तेमाल

एक सादी सफेद चॉक लेकर उसे अच्छी तरह पीसकर बारीक चूरा बना लें। इसके बाद पौधे के गमले की मिट्टी को हल्का सा गोड़कर ढीला करें और उसमें एक से दो चम्मच चॉक पाउडर मिला दें। मिट्टी में थोड़ा पानी डालें, जिससे चॉक धीरे-धीरे जड़ों तक पहुंच सके। यह उपाय महीने में सिर्फ एक बार करें।

पौधों के विकास के लिए क्यों फायदेमंद है साधारण चॉक

चॉक में कैल्शियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो पौधों के तने, जड़ों और नई पत्तियों के बेहतर विकास के लिए बेहद जरूरी है। मिट्टी में पर्याप्त कैल्शियम होने से जड़ों की पकड़ मजबूत होती है। इससे पौधा जमीन से पानी और अन्य जरूरी पोषक तत्व आसानी से सोख पाता है।

अगर पौधे में नई पत्तियां कमजोर या मुड़ी हुई निकल रही हैं, तो चॉक का सही इस्तेमाल उनकी ग्रोथ सुधार सकता है। इसके अलावा, सही मात्रा में चॉक मिलाने से गमले की मिट्टी की गुणवत्ता सुधरती है। टमाटर, मिर्च, बैंगन और फूल वाले पौधों को कैल्शियम की सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है।

चॉक का इस्तेमाल करते समय रखें इन बातों का खास ध्यान

इस घरेलू नुस्खे के लिए हमेशा सादी सफेद चॉक का ही चुनाव करें। रंगीन या केमिकल युक्त चॉक का इस्तेमाल मिट्टी में बिल्कुल न करें। जरूरत से ज्यादा चॉक डालने से मिट्टी का पीएच संतुलन बिगड़ सकता है। इसलिए हमेशा कम मात्रा से ही इसकी शुरुआत करना पौधों के लिए सुरक्षित रहता है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News