हर फ्रेंड ग्रुप में जरूर होते हैं ये 6 तरह के अनोखे दोस्त, जिनके बिना अधूरी लगती है महफिल

Share

- Advertisement -

Lifestyle Desk: स्कूल, कॉलेज और ऑफिस की जिंदगी में दोस्तों का दायरा लगातार बढ़ता जाता है। हर फ्रेंड सर्कल में कुछ ऐसे मजेदार किरदार जरूर होते हैं, जो ग्रुप की जान बने रहते हैं। इन अतरंगी दोस्तों की हरकतों पर कभी बहुत ज्यादा गुस्सा आता है, तो कभी सब मिलकर ठहाके लगाकर हंसने को मजबूर हो जाते हैं।

दोस्तों के हर ग्रुप में एक व्यक्ति ऐसा जरूर होता है, जो हर बात पर ज्ञान देने के लिए तैयार रहता है। चाहे बात सही हो या गलत, उसके पास हर सवाल का जवाब होता है। वहीं दूसरी तरफ फूडी दोस्त का पूरा ध्यान सिर्फ खाने-पीने पर ही टिका रहता है। घूमने का प्लान बनते ही वह सबसे पहले मेन्यू कार्ड पूछने लगता है।

प्लान कैंसिल करने वाले से लेकर ड्रामा क्वीन तक

गोवा का प्लान कैंसिल कराने वाला एक दोस्त भी हर ग्रुप में फिक्स होता है। जो आखिरी वक्त पर ‘घरवाले नहीं मानेंगे’ का बहाना बनाकर पूरे प्लान पर पानी फेर देता है। इसके अलावा हर छोटी बात पर ओवरथिंकिंग करने वाले और बात को तूल देकर ड्रामा करने वाले दोस्त भी ग्रुप का हिस्सा होते हैं, जो बात-बात पर भावुक हो जाते हैं।

ग्रुप में एक दिल टूटा आशिक भी होता है, जो दिनभर सैड सॉन्ग्स सुनता है और अक्सर ब्रेकअप की कहानियां सुनाता है। वहीं सबसे आखिर में आता है एक बेहद मासूम दोस्त, जिसे दुनियादारी की समझ बिल्कुल नहीं होती। लोग अक्सर उसे नासमझ कहकर चिढ़ाते हैं, लेकिन उसकी मासूमियत ही पूरे ग्रुप का दिल जीतकर रखती है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News