Lifestyle News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के तहत कई स्कूलों में बच्चों को भारतीय राष्ट्रध्वज बनाने का प्रोजेक्ट मिलता है। अक्सर माता-पिता इस काम को लेकर परेशान हो जाते हैं। आप घर पर उपलब्ध साधारण सामान और आसान क्राफ्ट स्टेप्स की मदद से एक बेहद आकर्षक तिरंगा तैयार कर सकते हैं।
तिरंगा झंडा बनाने के लिए जरूरी क्राफ्ट सामग्री
प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले बाजार से जरूरी सामान इकट्ठा कर लें। इसके लिए आपको सफेद चार्ट पेपर, केसरिया, सफेद और हरे रंग के पेपर या रंग, गोंद, कैंची, स्केल, पेंसिल, नीला स्केच पेन और डंडी बनाने के लिए जूस की स्ट्रॉ या आइसक्रीम स्टिक की जरूरत होगी।
चार्ट पेपर को सही शेप देकर भरें रंग
सबसे पहले सफेद चार्ट paper को आयताकार शेप में काट लें। अब स्केल और पेंसिल की मदद से तीन बराबर पट्टियां बनाएं। इसके बाद पहली पट्टी में केसरिया और सबसे नीचे वाली पट्टी में हरा रंग भरें। आप चाहें तो रंगों की जगह रंगीन पेपर भी चिपका सकते हैं।
अशोक चक्र बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान
सफेद पट्टी के बीचों-बीच नीले स्केच पेन से एक गोल आकार बनाएं। इसके लिए कंपास या किसी गोल ढक्कन का इस्तेमाल करें। चक्र के अंदर सही दूरी पर 24 तीलियां बनाएं। ध्वज बनाते समय बच्चों को इन रंगों और चक्र की तीलियों का महत्व भी जरूर समझाएं।
क्रिएटिविटी के साथ बनाएं मजबूत फ्लैग स्टैंड
झंडे को और सुंदर बनाने के लिए किनारों पर रंगीन बॉर्डर दे सकते हैं। अब चार्ट पेपर के पिछले हिस्से में गोंद लगाकर स्ट्रॉ स्टिक या आइसक्रीम स्टिक चिपका दें। झंडे को सीधा खड़ा करने के लिए नीचे थर्माकोल का छोटा स्टैंड बना सकते हैं, जिससे प्रोजेक्ट परफेक्ट दिखे।