सोशल मीडिया पर छाया चैटजीपीटी का 80s रेट्रो फोटो ट्रेंड, इन 5 खास प्रॉम्प्ट्स से बनाएं विंटेज केरल लुक

Share

- Advertisement -

Lifestyle News: इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इन दिनों अस्सी के दशक की रेट्रो तस्वीरों का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। चैटजीपीटी 80s फोटो ट्रेंड के तहत यूजर्स अपनी सामान्य तस्वीरों को विंटेज लुक दे रहे हैं। इनमें पारंपरिक मलयाली और केरली स्टाइल को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

इस ट्रेंड में यूजर्स कसवु साड़ी, मुंडू, पारंपरिक सोने के गहने और पुराने लकड़ी के घरों के बैकड्रॉप के साथ तस्वीरें तैयार कर रहे हैं। एनालॉग फिल्म इफेक्ट, सॉफ्ट फोकस और वॉर्म स्टूडियो लाइटिंग की मदद से लोग अपनी फोटोज को 1980 के दशक के फैमिली, वेडिंग और कॉलेज पोर्ट्रेट में बदल रहे हैं।

इन 5 आसान प्रॉम्प्ट्स से तैयार करें 1980 के दशक की रेट्रो तस्वीरें

1. केरल पारिवारिक चित्र: चैटजीपीटी को प्रॉम्प्ट दें कि वह चेहरे की बनावट सुरक्षित रखते हुए तस्वीर को 1980 के मलयाली परिवार में बदले। इसमें महिलाओं के लिए कसवु साड़ी, पुरुषों के लिए शर्ट-मुंडू और बैकड्रॉप में पारंपरिक लकड़ी का फर्नीचर शामिल करने का निर्देश दें।

2. 80 के दशक का विवाह पोर्ट्रेट: इस प्रॉम्प्ट में दूल्हे को पारंपरिक मुंडू और दुल्हन को कसवु साड़ी व सोने के आभूषणों में सजाएं। चेहरे की पहचान बरकरार रखते हुए वॉर्म स्टूडियो लाइटिंग, हल्का फिल्म ग्रेन, सॉफ्ट फोकस और नेचुरल विंटेज कलर्स का इस्तेमाल करने के लिए कहें।

3. विंटेज मलयाली महिला पोर्ट्रेट: चेहरे के मूल भाव सुरक्षित रखकर तस्वीर को अस्सी के दशक के स्टूडियो लुक में बदलें। इसमें पारंपरिक केरली साड़ी, सोने की बालियां, चूड़ियां, माथे पर बिंदी और उस समय का लोकप्रिय घना हेयरस्टाइल शामिल करने के लिए प्रॉम्प्ट लिखें।

4. रेट्रो कॉलेज स्टूडेंट लुक: फोटो को 1980 के केरल कॉलेज जीवन से प्रेरित तस्वीर में रीक्रिएट करें। इसमें चेहरे की बनावट वैसी ही रखते हुए सादे मलयाली परिधान, पुराने दौर का हेयरस्टाइल और क्लासिक विंटेज टोन जोड़ने का निर्देश चैटजीपीटी को दें।

5. मलयालम सिनेमा प्रेरित पोर्ट्रेट: तस्वीर को 1980 के दशक की क्लासिक मलयालम फिल्मों के स्टूडियो पोर्ट्रेट जैसा बनाएं। इसमें ड्रामेटिक स्टूडियो लाइटिंग, सॉफ्ट फोकस, विंटेज मेकअप, क्लासिक वॉर्डरोब और एनालॉग फिल्म ग्रेन इफेक्ट शामिल करने के लिए प्रॉम्प्ट लिखें।

चैटजीपीटी से कैसे बनाएं अपनी रेट्रो तस्वीर

इसके लिए सबसे पहले चैटजीपीटी ऐप खोलकर नई चैट शुरू करें और प्लस (+) आइकन पर टैप करके अपनी साफ फोटो अपलोड करें। इसके बाद अपनी पसंद का विंटेज प्रॉम्प्ट लिखें। टूल को चेहरे की पहचान और स्किन टोन सुरक्षित रखने का निर्देश देकर आसानी से फोटो जनरेट करें।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News