एचटेट 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, 27 नवंबर तक भरें फॉर्म; परीक्षा 26-27 दिसंबर को

Share

- Advertisement -

Haryana News: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक आ गई है। 27 नवंबर 2026 के बाद आवेदन विंडो बंद कर दी जाएगी और फिर आवेदन का मौका नहीं मिलेगा। परीक्षा 26 और 27 दिसंबर 2026 को होगी। अभ्यर्थी घर बैठे फोन से आवेदन कर सकते हैं और हर पेपर के लिए अलग फॉर्म भरना होगा।

हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (एचटेट) 2026 में भाग लेने की सोच रहे अभ्यर्थी बिना देर करते हुए आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। सभी उम्मीदवार ध्यान रखें कि अगर उनको लेवल 1, 2 या 3 की सभी परीक्षाओं के लिए आवेदन करना है तो सभी के लिए अलग-अलग फॉर्म भरें। एक पेपर के लिए केवल एक आवेदन मान्य होगा।

कौन कर सकता है आवेदन

हरियाणा टीईटी लेवल 1 (पीआरटी) के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का कक्षा 12 में कम से कम 50 प्रतिशत अंक और प्राथमिक शिक्षा में डिप्लोमा (डी.एल.एड.) होना चाहिए। लेवल 2 (टीजीटी) के लिए डी.एल.एड. या बी.एड. के साथ स्नातक की डिग्री और लेवल 3 (पीजीटी) के लिए बी.एड. के साथ स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। ध्यान रखें कि इस परीक्षा के लिए हरियाणा के साथ ही अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

कैटेगरी के अनुसार फीस

हरियाणा टीईटी में पेपर के अनुसार आवेदन करने पर अलग-अलग फीस लगेगी, जो कैटेगरी के अनुसार निर्धारित है। जनरल, ओबीसी एवं हरियाणा राज्य से बाहर के अभ्यर्थियों को एक पेपर के लिए 1200 रुपये, दो पेपर के लिए 2000 रुपये एवं तीन पेपर के लिए 2600 रुपये जमा करना होगा। इसी प्रकार एससी एवं पीएच वर्ग को एक पेपर के लिए 700 रुपये, दो पेपर के लिए 1100 रुपये एवं तीनों पेपर के लिए 1400 रुपये जमा करना होगा।

जो भी उम्मीदवार एचटेट के लिए आवेदन करेंगे, उनके लिए परीक्षा अगले माह 26 और 27 दिसंबर 2026 को करवाई जाएगी। परीक्षा के लिए सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से कुछ दिन पहले जारी होंगे।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News