आरवीयूएनएल एडमिट कार्ड 2026 जारी, राजस्थान जेई-जेए-सीए भर्ती परीक्षा 29 व 30 नवंबर को

Share

- Advertisement -

Jaipur News: राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर, जूनियर असिस्टेंट और कॉमर्शियल असिस्टेंट भर्ती के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार energy.rajasthan.gov.in से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 29 और 30 नवंबर 2026 को होगी, जिसमें कुल 2005 पदों पर भर्ती की जाएगी।

29 एवं 30 नवंबर को होगी परीक्षा

RVUNL की ओर से इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन दो दिन- 29 और 30 नवंबर 2026 को करवाया जाएगा। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि वे परीक्षा के दिन केंद्र पर एडमिट कार्ड और एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका

RVUNL JE Admit Card 2026 डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in पर विजिट करें। होम पेज पर एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। अब नए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर, पासवर्ड/डेट ऑफ बर्थ और दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करके Login पर क्लिक करें। इसके बाद हॉल टिकट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा, जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

एग्जाम पैटर्न

इस परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रकार के 140 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र के लिए पूर्णांक 200 अंक निर्धारित है। पेपर में व्यावसायिक ज्ञान से 60, तर्कशक्ति और मानसिक क्षमता से 8, सामान्य ज्ञान (GK), दैनिक विज्ञान के अंतर्गत राजस्थान से संबंधित सामान्य ज्ञान, विश्व संबंधित सामान्य ज्ञान, भारत और दैनिक विज्ञान से 44+12 सवाल, सामान्य हिंदी से 8 और सामान्य अंग्रेजी से 8 सवाल पूछे जाएंगे। पेपर हल करने के लिए 120 मिनट का समय प्रदान किया जाएगा।

इस परीक्षा में माइनस मार्किंग भी है। प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 1/4 अंक की कटौती होगी। ऐसे में जिन प्रश्नों के उत्तर न मालूम हों उनके उत्तर देने से बचें।

भर्ती विवरण

नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के माध्यम से कुल 2005 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। पदानुसार रिक्ति विवरण निम्नलिखित है- जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल): 727 पद, जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल): 110 पद, जूनियर इंजीनियर (सिविल): 32 पद, जूनियर अकाउंटेंट: 371 पद, जूनियर असिस्टेंट/कॉमर्शियल असिस्टेंट II: 765 पद।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News