हिमाचल की पंचायतों में चौकीदारों के 566 रिक्त पद समाप्त, अब आउटसोर्स आधार पर तैनात होंगे 400 बहुउद्देशीय कर्मचारी

Share

- Advertisement -

Shimla News: हिमाचल प्रदेश सरकार ने ग्राम पंचायतों में सुरक्षा और रख-रखाव का काम देखने वाले पंचायत चौकीदारों के 566 खाली पद समाप्त कर दिए हैं। सरकार ने इस पद को डाइंग कैडर घोषित कर दिया है। अब इनके स्थान पर पंचायतों में आउटसोर्स आधार पर 400 बहुउद्देशीय कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।

विधायक इंद्र दत्त लखनपाल के सवाल के जवाब में सरकार ने बताया कि इस नए फैसले से सरकारी खजाने पर वित्तीय भार घटेगा और सालाना करीब 1.70 करोड़ रुपये की बचत होगी। वहीं आयुष विभाग में वर्तमान में फार्मासिस्ट के 111 पद रिक्त हैं। जनवरी 2023 से अब तक 81 पदों पर नियुक्तियां दी जा चुकी हैं।

विभाग के मुताबिक रिटायरमेंट, इस्तीफे और प्रमोशन के कारण समय-समय पर खाली होने वाले पदों को तय भर्ती नियमों के तहत भरा जाता है। इसके अतिरिक्त, चंबा के भरमौर में मानव-वन्यजीव संघर्ष बढ़ा है। बीते तीन वर्षों में भालू के हमलों से जुड़े 22 मामलों में 8.91 लाख रुपये मुआवजा दिया गया है।

सरकार ने पिछले तीन वर्षों में मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में 1,164 नए पद स्वीकृत किए हैं। विधायक केवल सिंह पठानिया के प्रश्न पर सरकार ने जानकारी दी कि इन स्वास्थ्य संस्थानों के भवन निर्माण के लिए 779.32 करोड़ रुपये और रख-रखाव के लिए 33.87 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि जारी की गई है।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News