ऊना में 7 सितंबर को आयोजित होगी एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन, सीएम सुक्खू करेंगे अगुवाई, तैयारियों की समीक्षा पूरी

Share

- Advertisement -

Una News: नशामुक्त समाज का संदेश देने और युवाओं को जागरूक करने के लिए ऊना में 7 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। इसमें सरकारी और निजी स्कूलों के साथ कॉलेजों के हजारों छात्र-छात्राएं मुख्य रूप से हिस्सा लेंगे।

सोमवार को उपायुक्त जतिन लाल ने तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को विद्यार्थियों के सुरक्षित आवागमन और रूट प्लान के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। इस आयोजन में 9वीं से 12वीं तक के छात्रों और कॉलेज युवाओं को खास तौर पर जोड़ा जा रहा है।

तय रूट के मुताबिक यह वॉकाथॉन इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम से शुरू होगी। यहां से प्रतिभागी बस स्टैंड के पास यू-टर्न लेकर वापस स्टेडियम पहुंचेंगे। प्रशासन ने ट्रैफिक, पार्किंग, पीने के पानी, शौचालय, मेडिकल और सुरक्षा व्यवस्था की बिंदुवार समीक्षा कर अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की हैं।

समीक्षा बैठक में एसपी सचिन हिरेमठ, एडीसी ईशांत जसवाल, एएसपी सुरेंद्र शर्मा और सहायक आयुक्त विनय मोदी मौजूद रहे। इनके अलावा एसडीएम अभिषेक मित्तल, विशाल शर्मा, सोनू गोयल, पारस अग्रवाल, सौमिल गौतम, डीएसपी अजय राणा, मोहन रावत, सीएमओ डॉ. एसके वर्मा और शिक्षा अधिकारी भी शामिल हुए।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News