हिमाचल प्रदेश: बिजली बोर्ड कर्मचारियों का शिमला में बड़ा प्रदर्शन, OPS बहाली और आउटसोर्स कर्मियों के समायोजन की उठाई मांग

Share

- Advertisement -

Shimla News: हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली और आउटसोर्स कर्मचारियों के समायोजन को लेकर शिमला में जोरदार प्रदर्शन किया। हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड कर्मचारी व अभियंता संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में राज्यभर से आए सैकड़ों कर्मियों ने हिस्सा लिया।

विरोध प्रदर्शन की शुरुआत में कर्मचारियों ने राज्य विद्युत बोर्ड के कुमार हाउस स्थित मुख्यालय कार्यालय तक विशाल रैली निकाली। इसके बाद सभी कर्मचारी नारेबाजी करते हुए चौड़ा मैदान पहुंचे। चौड़ा मैदान में एक बड़ी जनसभा का आयोजन किया गया, जहां कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर हुंकार भरी।

कर्मचारियों की मुख्य मांग है कि बोर्ड के नियमित और इंजीनियरिंग विंग के कर्मचारियों को तुरंत पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाए। इसके साथ ही सालों से कम वेतन पर काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करते हुए उन्हें बिजली बोर्ड में पक्का या समायोजित किया जाए।

सभा को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेताओं ने कहा कि दिन-रात मेहनत करके प्रदेश को रोशन करने वाले कर्मचारियों की अनदेखी की जा रही है। नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती और आउटसोर्स कर्मियों के लिए नीति नहीं बनती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने जल्द निर्णय की मांग की।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News