सिरमौर के कालाअंब में जहरीले सांप के काटने से उ प्र निवासी मजदूर की मौत, अंबाला में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Share

- Advertisement -

Sirmaur News: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में सांप के काटने से एक फैक्ट्री कर्मचारी की मौत हो गई। मोगीनंद स्थिति वुड स्टॉक लैमिनेट्स लिमिटेड में शनिवार को यह दर्दनाक हादसा पेश आया। जहरीले सांप के डसने से मजदूर की जान चली गई।

मृतक की पहचान 40 वर्षीय बबलू पुत्र ब्रिज लाल के रूप में हुई है। वह गांव भटपुरा जागीर, डाकघर राठौरा, तहसील व जिला बरेली, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। शनिवार को फैक्ट्री परिसर में काम करते समय जहरीले सांप ने उसे काट लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

अंबाला में इलाज के दौरान हुई दुखद मौत

सांप के काटने के बाद बबलू की स्थिति अचानक बिगड़ने लगी। उसे तुरंत इलाज के लिए हरियाणा के नारायणगढ़ ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अंबाला रेफर कर दिया। अंबाला में इलाज के दौरान बबलू ने दम तोड़ दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।

बबलू बीते 10 वर्षों से इस फैक्ट्री में काम कर रहा था। उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने पीछे पत्नी ननी देवी, दो बेटियां (8 वर्ष व 2 वर्ष) और एक बेटा छोड़ गया है। पिता के निधन से मासूम बच्चों के सिर से साया उठ गया है।

हादसे के बाद पुलिस थाना कालाअंब में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है। सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने सांप के डसने से उद्योग कर्मी की मृत्यु होने की आधिकारिक पुष्टि की है।

Right News Desk
Right News Desk
राइट न्यूज़ (Rightnews.in) — निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनसरोकार की सशक्त आवाज़ पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक संवेदनशील और गंभीर ज़िम्मेदारी है। Rightnews.in पिछले 9 से अधिक वर्षों के समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाने के लिए निरंतर समर्पित है। आज की डिजिटल पत्रकारिता के दौर में जहाँ भ्रामक जानकारियों और जल्दबाजी की होड़ है, हमारा न्यूज़ डेस्क हर सूचना को सख्त मानकों पर परखता है। हमारा प्राथमिक संकल्प केवल खबर देना नहीं, बल्कि तथ्यों की गहराई तक जाकर सच्चाई को सामने लाना है। स्थानीय समस्याओं से लेकर राष्ट्रीय विमर्श तक, जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाना हमारा कर्तव्य है। हमारा उद्देश्य: सत्य और प्रामाणिकता: हर खबर को पूरी छानबीन और पुष्टि के बाद ही पाठकों तक पहुँचाना। निष्पक्ष दृष्टिकोण: बिना किसी पूर्वाग्रह, दबाव या पक्षपात के स्वतंत्र और संतुलित पत्रकारिता। जनसरोकार: आम जनता के बुनियादी मुद्दों, समस्याओं और अधिकारों को प्राथमिकता देना। संपर्क सूत्र: आधिकारिक वेबसाइट: rightnews.in समाचार, प्रेस विज्ञप्ति एवं सुझाव: news@rightnews.in संपादकीय विभाग: editor@rightnews.in प्रशासनिक संपर्क: admin@rightnews.in विज्ञापन एवं व्यावसायिक पूछताछ: ads@rightnews.in ट्रैफिक: वेबसाइट: 10 लाख से ज्यादा हर महीने फेसबुक: 5 करोड़ से ज्यादा हर महीने

Read more

Related News