कांगड़ा के मसीहा पंडित बालकृष्ण शर्मा के नाम पर बनेगा स्मारक द्वार, सितंबर में होगा अनावरण

Share

- Advertisement -

Kangra News: धार्मिक नगरी कांगड़ा में समाजसेवी पंडित बालकृष्ण शर्मा की याद में एक भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण किया गया है। इस द्वार का नाम पंडित बालकृष्ण शर्मा द्वार रखा गया है। चालू माह सितंबर में इसका औपचारिक अनावरण किया जाएगा। इस पहल से क्षेत्र में सामाजिक नेकी और सेवा के एक नए रास्ते की शुरुआत मानी जा रही है।

पंडित बालकृष्ण शर्मा का जन्म 22 जनवरी, 1944 को ऊना जिले के लौहारा गांव में हुआ था। उनके पिता पंडित जय राम शर्मा बाद में कांगड़ा आ गए और बर्तन का छोटा कारोबार शुरू किया। बालकृष्ण शर्मा ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा से व्यापार का पूरा परिदृश्य बदल दिया। 9 सितंबर, 2007 को उनका निधन हो गया, लेकिन उनके स्थापित आदर्श आज भी लोगों के लिए मार्गदर्शक बने हुए हैं।

उनके सुपुत्र डॉ राजेश शर्मा वर्तमान में कांगड़ा में श्री बालाजी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल और नर्सिंग कॉलेज चला रहे हैं। वह कई अन्य बिजनेस भी संभालते हैं। अपने पिता की स्मृति में वह एक ट्रस्ट का संचालन करने के साथ कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हैं। वह हिमाचल हॉकी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं और वर्तमान में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) के चेयरमैन के रूप में भी सेवाएं दे रहे हैं।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News