हिमाचल के 44 होनहार बीटेक छात्र जापान के स्टडी टूर पर रवाना, सीएम सुक्खू ने दी शुभकामनाएं

Share

- Advertisement -

Shimla News: हिमाचल प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में पढ़ने वाले 44 मेधावी छात्र-छात्राएं जापान के इंटरनेशनल एजुकेशनल टूर पर रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने छात्रों से वर्चुअली बात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। यह विदेशी टूर तकनीकी शिक्षा विभाग की तरफ से 6 से 12 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है।

तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से यह दूसरा इंटरनेशनल टूर है। इससे पहले आईटीआई छात्रों के लिए कजाकिस्तान का एजुकेशनल टूर करवाया गया था। कजाकिस्तान टूर पर छात्रों ने ग्लोबल वोकेशनल एजुकेशन और स्किल डेवलपमेंट की नई तकनीकें सीखी थीं। अब बीटेक के छात्रों को जापान जाकर वहां की तकनीक समझने का मौका मिलेगा।

इस इंटरनेशनल ट्रिप पर 24 छात्र और 20 छात्राएं जा रही हैं। ये सभी अलग-अलग इंजीनियरिंग ट्रेड से हैं। छात्र जापान की बड़ी यूनिवर्सिटीज, रिसर्च सेंटर्स और इंडस्ट्रियल साइट्स का दौरा करेंगे। इस लिस्ट में टोक्यो मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी, JAXA त्सुकुबा स्पेस सेंटर, साइबरडाइन रोबोटिक्स स्टूडियो, JAL एयरोस्पेस फैक्ट्री और ओसाका की कई इंडस्ट्रीज शामिल हैं।

जापान ट्रिप से छात्रों को स्पेस टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स, एयरोस्पेस और मॉडर्न ट्रांसपोर्ट सिस्टम को करीब से देखने का मौका मिलेगा। इसके अलावा छात्र जापान की अनुशासित लाइफस्टाइल, विरासत और वर्क कल्चर के बारे में भी जानेंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू ने बताया कि इससे पहले सरकारी स्कूलों के छात्रों को कंबोडिया भी भेजा जा चुका है।

मेडिकल छात्रों के लिए भी विदेशी ट्रिप की योजना बन रही है। इसके लिए सिलेक्शन प्रोसेस शुरू हो चुका है। सीएम ने कहा कि जापान टूर से छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और वो इंटरनेशनल वर्क कल्चर को समझ पाएंगे। सीएम ने बताया कि अपने कॉलेज के दिनों में वो पहली बार सिर्फ दिल्ली तक ही जा पाए थे।

सीएम ने कहा कि जापान भूकंप प्रभावित क्षेत्र होने के बावजूद तकनीक के मामले में बहुत आगे है। छात्रों को वहां से काफी कुछ सीखने को मिलेगा। इस मौके पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि इस टूर के लिए 650 आवेदन आए थे। छात्रों का चयन पूरी तरह मेरिट बेस पर हुआ है।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News