हिमाचल प्रदेश के पांगी में बादल फटने से भारी तबाही, लोक निर्माण विभाग को पहुंचा लाखों का नुकसान

Share

- Advertisement -

Chamba News: जनजातीय क्षेत्र पांगी में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच कई जगहों पर बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं। इससे पूरी घाटी के लोग बुरी तरह सहमे हुए हैं। बादल फटने से लोक निर्माण विभाग को तीन जगहों पर करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

बादल फटने से उदीन नाले में बनी पुलिया तेज बहाव में बहकर क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके अलावा पुर्थी-थांदल मार्ग का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह से बह गया। वहीं हिलूटवान इलाके में भी लगभग 50 मीटर लंबी सड़क का नामोनिशान मिट चुका है, जिससे आवाजाही ठप हो गई।

मानसून में अब तक एक करोड़ रुपये का नुकसान

लोक निर्माण विभाग पांगी के अधिशासी अभियंता रवि शर्मा ने बताया कि इस मानसून सीजन में विभाग को अब तक लगभग एक करोड़ रुपये का कुल नुकसान हो चुका है। स्थिति से निपटने के लिए सभी प्रभावित क्षेत्रों में सहायक अभियंताओं, कर्मचारियों और मशीनरी को तुरंत तैनात किया गया है।

बारिश और आपदा से प्रभावित सड़कों को फिर से खोलने के लिए विभाग ने मशीनों और मजदूरों को काम पर लगा दिया है। उदीन सड़क समेत कई प्रभावित रास्तों पर यातायात बहाल कर दिया गया है। वहीं बाकी बचे रास्तों पर भी मरम्मत का काम युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News