उत्तर भारत में ठंड की आहट के साथ पहाड़ों पर बर्फबारी, दक्षिण भारतीय राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Share

- Advertisement -

Delhi News: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है। दूसरी ओर भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने देश के करीब सात राज्यों में तेज हवाओं, गरज-चमक और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह और शाम के समय ठंड का असर बढ़ गया है, जबकि हवा की गुणवत्ता भी लगातार खराब हो रही है। उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम आमतौर पर साफ और शुष्क रहेगा, हालांकि पश्चिमी यूपी में हल्के बादल दिख सकते हैं।

मैदानी राज्यों में शुष्क मौसम और पहाड़ियों पर बर्फबारी

हरियाणा और राजस्थान में मुख्य रूप से धूप खिली रहेगी, लेकिन दोपहर या शाम को कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी संभव है। झारखंड और छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहेगा और सुबह-रात हल्की ठंड महसूस होगी। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में आज बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज होगी।

दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

दक्षिण भारत में झमाझम बारिश का दौर जारी है। केरल के 10 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार, दक्षिणी कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश में तेज हवाओं और बिजली चमकने के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News