श्री मणिमहेश यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य, जानिए शुल्क, नियम और सभी जरूरी दिशा-निर्देश

Share

- Advertisement -

Chamba News: श्री मणिमहेश यात्रा-2026 के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। इस बार बिना रजिस्ट्रेशन किसी भी श्रद्धालु को यात्रा की अनुमति नहीं मिलेगी। यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण mandatory किया गया है। वेबसाइट पर 1 अगस्त से स्लॉट बुकिंग शुरू होगी।

ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क और चेकिंग सेंटर की व्यवस्था

उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। श्रद्धालुओं को आधिकारिक पोर्टल http://www.manimaheshyatra.hp.gov.in पर अप्लाई करना होगा। इस बार रजिस्ट्रेशन फीस 50 रुपये तय की गई है। पिछले साल के मुकाबले इस बार श्रद्धालुओं को 30 रुपये अधिक देने होंगे।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद श्रद्धालुओं को एक पर्ची मिलेगी। इस पर्ची पर क्यूआर कोड अंकित होगा, जिसके माध्यम से चेकिंग सेंटर पर वेरिफिकेशन किया जाएगा। पर्ची पर इमरजेंसी हेल्प नंबर और जरूरी गाइडलाइंस भी दर्ज रहेंगी। बिना रजिस्ट्रेशन पहुंचने वाले यात्रियों को रहने जैसी सुविधाएं नहीं मिलेंगी।

लाहड़ू और कलसुईं में स्थापित होंगे वेरिफिकेशन सेंटर

प्रशासन ने लाहड़ू और कलसुईं में विशेष चेकिंग सेंटर बनाने का निर्णय लिया है। इन सेंटरों पर हर श्रद्धालु के क्यूआर कोड का वेरिफिकेशन किया जाएगा। जांच के बाद ही आगे जाने की इजाजत मिलेगी। पुलिस प्रशासन को निरीक्षण केंद्रों पर ट्रैफिक और क्राउड मैनेजमेंट के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सेवाओं, सफाई और सड़क व्यवस्था को समय रहते पूरा करने पर चर्चा हुई। एडीएम भरमौर विकास शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से जानकारी दी, जबकि नेट जैन कंपनी के मैनेजर गौरव गुप्ता ने प्रेजेंटेशन दिया। बैठक में एसपी विजय सकलानी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News