हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोर कानूनगो और पटवारी को किया गिरफ्तार

Share

- Advertisement -

Mandi News: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने मंडी जिले के गोहर क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने जमीन के फेरबदल की प्रक्रिया पूरी करने के एवज में दो लाख रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में कानूनगो, पटवारी और उनके एक सहायक को रंगे हाथों धर दबोचा है।

शिकायतकर्ता पूर्ण चंद ने विभाग को बताया कि कानूनगो बंसी लाल और पटवारी अरुण धीमान ने कागजी प्रक्रिया के एवज में दो लाख रुपये मांगे थे। रिश्वत की पहली किस्त लेने के लिए उन्होंने अपने सहायक ललित कुमार को भेजा था। विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर सहायक को एक लाख रुपये लेते हुए पकड़ा।

पूछताछ के बाद कानूनगो और पटवारी भी गिरफ्तार

सहायक से पूछताछ करने के बाद विजिलेंस ने कानूनगो बंसी लाल और पटवारी अरुण धीमान को भी हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी कानूनगो कुछ ही दिनों में सेवानिवृत्त होने वाले थे। इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया है।

विजिलेंस थाना मंडी में तीनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड की मांग होगी। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News