लाहौल में 6,048 मीटर ऊंची अज्ञात चोटी पर फहराया तिरंगा, शिखर से पैराग्लाइडिंग कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

Share

- Advertisement -

Lahaul-Spiti News: हिमाचल प्रदेश के साहसिक खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। लाहौल-स्पीति जिले की 6,048 मीटर ऊंची एक अछूती चोटी पर 10 सदस्यीय पर्वतारोही दल ने पहली बार तिरंगा फहराया है। इसके साथ ही मनाली संस्थान के इंस्ट्रक्टर गिमनर सिंह ने इसी चोटी से पैराग्लाइडिंग कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन के सहयोग से यह साहसिक अभियान 22 अगस्त को शुरू हुआ था। शून्य से नीचे तापमान और बेहद कम ऑक्सीजन जैसी कठिन परिस्थितियों के बीच टीम ने महज 5 दिनों में 26 अगस्त को चोटी फतह कर ली। गिमनर सिंह इतनी ऊंचाई से उड़ान भरने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए हैं।

अभियान दल के नाम पर रखा जाएगा अज्ञात चोटी का नाम

दल के लीडर देश राज ने बताया कि पर्वतारोहण नियमों के तहत पहली बार फतह की गई इस अज्ञात चोटी का नामकरण इसी टीम के नाम पर होगा। इस दल में देश राज और गिमनर सिंह के अलावा लक्ष्य दत्त, राम कुमार, अंकित सिंह, रणजीत ठाकुर, गौरव, सौरव और महिला पर्वतारोही केला देवी शामिल रहीं।

गिमनर सिंह ने बताया कि लाहौल में 6,000 मीटर से ऊंची कई अछूती चोटियां हैं। अब पर्वतारोहियों को लद्दाख जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और हिमाचल में ही इंटरनेशनल स्तर का ट्रैक मिलेगा। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ेगा। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को साहसिक खेलों से जोड़कर नशे से दूर रखना है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News