कुल्लू के निरमंड से तीन महीने से लापता 29 वर्षीय युवक की तलाश में पुलिस जुटी

Share

- Advertisement -

Kullu News: कुल्लू जिले के निरमंड थाना क्षेत्र से 29 वर्षीय युवक डोला राम पिछले तीन महीने से लापता है। पिता पवन कुमार की शिकायत पर निरमंड पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार फोन करने पर भी वह कॉल नहीं उठा रहा है।

निरमंड पुलिस थाना क्षेत्र के तहत एक युवक के लापता होने के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

तीन महीने से संपर्क न होने पर शिकायत

पुलिस के अनुसार, गांव सुनैर, डाकघर निशानी, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू निवासी पवन कुमार ने थाना निरमंड में शिकायत पत्र दिया है। उन्होंने बताया कि उनका 29 वर्षीय बेटा डोला राम पिछले तीन महीने से लापता है और फोन करने पर भी कॉल नहीं उठा रहा है।

अब परिजनों ने इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत मिलने के बाद निरमंड पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News