आईपीएस अधिकारी अभिषेक एस बने कुल्लू के नए एसपी, हिमाचल प्रदेश सरकार ने जारी किए स्थानांतरण के आदेश

Share

- Advertisement -

Kullu News: हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी अभिषेक एस का तबादला किया है। सरकार ने उन्हें कुल्लू जिले का नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किया है। गृह विभाग ने बुधवार को इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह नई नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। वर्ष 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिषेक एस इससे पहले पुलिस मुख्यालय शिमला में पुलिस अधीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) के पद पर तैनात थे। इसके अलावा उनके पास साइबर क्राइम एसपी का अतिरिक्त प्रभार भी था।

वहीं सरकार ने कुल्लू के वर्तमान पुलिस अधीक्षक मदन लाल का तबादला कर दिया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से शिमला स्थित पुलिस मुख्यालय में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि मदन लाल की नई तैनाती के आदेश बाद में अलग से जारी किए जाएंगे।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News