हिमाचल के कांगड़ा में जेठ की हरकतों से परेशान महिला पहुंची थाना, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Share

- Advertisement -

Kangra News: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल जयसिंहपुर में एक विवाहित महिला ने अपने जेठ पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने केस दर्ज करके घटना की जांच शुरू कर दी है।

घर आने पर जेठ करता था महिला से छेड़छाड़

पीड़िता ने बताया कि उसके पति और जेठ दोनों काम के सिलसिले में घर से बाहर रहते हैं। आरोपी जेठ जब भी 15-20 दिनों में घर आता था, तो महिला के साथ छेड़छाड़ करता था। लोक-लाज के डर से पीड़िता ने इतने समय तक किसी से कुछ नहीं कहा।

महिला का आरोप है कि चुप रहने के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। सोमवार को जेठ ने महिला के साथ दोबारा छेड़छाड़ की। इसके बाद पीड़ित महिला ने हिम्मत दिखाते हुए सीधे लंबागांव थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला के बयान दर्ज कर पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News