हिमाचल प्रदेश के IPS दंपती को दिल्ली में मिली बड़ी जिम्मेदारी, वर्षा शर्मा बनीं LG की OSD

Share

- Advertisement -

Delhi News: हिमाचल प्रदेश के आईपीएस दंपती को दिल्ली में अहम पदों की कमान सौंपी गई है। हमीरपुर जिले के नादौन स्थित ग्वालपत्थर पंचायत के लंजर गांव निवासी अजय कृष्ण शर्मा के दिल्ली में जॉइंट कमिश्नर बनने के बाद अब उनकी पत्नी वर्षा शर्मा को भी दिल्ली के उपराज्यपाल का ओएसडी नियुक्त किया गया है।

वर्ष 2010 बैच की एजीएमयूटी कैडर की आईपीएस अधिकारी वर्षा शर्मा को दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू का विशेष कर्तव्य अधिकारी (ओएसडी) बनाया गया है। वह इससे पहले दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) में एडिशनल पुलिस कमिश्नर के पद पर अपनी सेवाएं दे रही थीं। अब उन्हें एलजी सचिवालय में तैनात किया गया है।

यह आईपीएस दंपती दिल्ली में इन महत्वपूर्ण पदों पर आने से पहले गोवा में अपनी सेवाएं दे रहा था। आईजी रैंक के अधिकारी अजय कृष्ण शर्मा और उनकी पत्नी वर्षा शर्मा के शानदार ट्रैक रिकॉर्ड और बेहतर कार्यशैली को देखते हुए केंद्र सरकार ने उन्हें देश की राजधानी दिल्ली में इन दो बेहद अहम पदों की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

उपराज्यपाल कार्यालय में नई नियुक्ति से पहले वर्षा शर्मा ने दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के साथ-साथ गोवा में फील्ड पुलिसिंग के दौरान कई महत्वपूर्ण असाइनमेंट संभाले हैं। वरिष्ठ पदों पर रहते हुए बेहतरीन काम करने के लंबे अनुभव के आधार पर ही उन्हें एलजी सचिवालय में इस नई और महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारी के लिए चुना गया है।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News