एचआरटीसी ने लॉन्च किया ‘हिम बस प्लस कार्ड’, यात्रियों को मिलेगा 2000 रुपये तक का फायदा

Share

- Advertisement -

Kangra News: हिमाचल सड़क परिवहन निगम (HRTC) के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने शनिवार को ‘हिम बस प्लस कार्ड’ लॉन्च किया। कांगड़ा में इस कार्ड को जारी करते हुए उन्होंने बताया कि इस नई पहल से नियमित यात्रियों को सालाना 2,000 रुपये तक का सीधा लाभ होगा।

यात्री इस कार्ड को एचआरटीसी की आधिकारिक वेबसाइट, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या नजदीकी लोक मित्र केंद्रों के माध्यम से आसानी से बनवा सकते हैं। इसके लिए यात्रियों को 365 रुपये का वार्षिक शुल्क देना होगा, जो प्रतिदिन के हिसाब से केवल 1 रुपया बैठता है।

पहली ही यात्रा से यात्रियों को मिलेगा 5 फीसदी कैशबैक

अजय वर्मा ने बताया कि कार्डधारकों को बसों में पहली यात्रा से ही 5 प्रतिशत कैशबैक मिलना शुरू हो जाएगा। यात्राओं की संख्या बढ़ने के साथ छूट भी बढ़ती जाएगी। इस योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को टिकट पर 15 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी।

उपाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि अब HRTC बसों में केवल ‘हिम बस प्लस कार्ड’ और पुराना ‘हिम बस कार्ड’ ही मान्य होंगे। बाकी सभी पुराने कार्ड तुरंत प्रभाव से बंद कर दिए जाएंगे। उन्होंने सभी यात्रियों से जल्द से जल्द नया कार्ड बनवाने की अपील की है।

एचआरटीसी बेड़े में शामिल होंगी 300 नई इलेक्ट्रिक बसें

निगम के बेड़े में 300 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल की गई हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाई है। इनमें से 10 बसें धर्मशाला डिपो को मिली हैं। भविष्य में 1,000 नई इलेक्ट्रिक बसें और 100 हाइड्रोजन चालित बसें भी शामिल करने की योजना बनाई गई है।

कर्मचारियों को दिए गए 300 करोड़ रुपये के वित्तीय लाभ

कर्मचारी कल्याण की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि एचआरटीसी कर्मियों को 300 करोड़ रुपये के वित्तीय लाभ दिए गए हैं। सभी मेडिकल रीइम्बर्समेंट क्लेम निपटा दिए गए हैं। साथ ही 766 नई भर्तियां, 1,700 पदोन्नतियां और 2,322 कर्मचारियों को नियमित किया गया है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News