एचपीपीएससी ने एचपीएएस 2026 परीक्षा के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, 22 प्रशासनिक पदों पर 22 सितंबर तक करें आवेदन

Share

- Advertisement -

Shimla News: हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक सेवा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) ने एचपीएएस संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके माध्यम से विभिन्न विभागों में कुल 22 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

आयोग ने 25 अगस्त 2026 को आधिकारिक विज्ञापन संख्या 59/8-2026 जारी किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर 2026 तय की गई है।

इस भर्ती के तहत कुल 22 प्रशासनिक पदों पर चयन किया जाएगा। इसमें सबसे ज्यादा 10 पद ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (बीडीओ) के शामिल हैं। इसके अलावा तहसीलदार के 6 पद और हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचपीएएस) के 4 पदों पर भर्ती होगी।

भर्ती में जिला कोषाधिकारी (डीटीओ) और खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के जिला नियंत्रक का भी 1-1 पद शामिल है। आयोग के अनुसार एचपीएएस, बीडीओ, डीटीओ और जिला नियंत्रक के पद ग्रुप-ए श्रेणी के हैं, जबकि तहसीलदार के पद ग्रुप-बी के तहत आते हैं।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार 22 सितंबर 2026 तक ही आवेदन कर सकते हैं। अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए फॉर्म जल्दी भरने की सलाह दी गई है। आवेदन केवल आधिकारिक पोर्टल से ऑनलाइन ही स्वीकार होंगे। ईमेल या डाक से भेजे आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे।

अभ्यर्थियों का चयन हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से होगा। आयोग जल्द ही परीक्षा की तिथि, शेड्यूल और एडमिट कार्ड जारी करेगा। ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बीडीओ पदों के साथ-साथ जिला स्तर के अन्य पदों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News