हिमाचल प्रदेश में 26 से 29 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Share

- Advertisement -

Shimla News: हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 26 से 29 सितंबर के बीच तेज बारिश का नया दौर शुरू होगा। उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बढ़ रहे नए वेदर सिस्टम के चलते 27 और 28 सितंबर को कई जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इन प्रमुख जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

मौसम केंद्र शिमला के प्रमुख शोभित कटियार ने बताया कि सिरमौर जिले में 26 से 28 सितंबर तक भारी बारिश होगी, जिसके चलते 27 सितंबर को ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। इसके अलावा सोलन, शिमला, किन्नौर और मंडी में 27 और 28 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए शासन-प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश भेज दिए गए हैं।

तापमान में आएगी भारी गिरावट, 30 सितंबर से राहत संभव

राज्य में पिछले एक सप्ताह से मानसून कमजोर रहने के चलते धूप खिली रही, जिससे पारा सामान्य से दो से तीन डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। बारिश शुरू होते ही तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी। 29 सितंबर के बाद सिस्टम कमजोर पड़ेगा और 30 सितंबर से राज्य में मौसम दोबारा साफ होने लगेगा।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News