हिमाचल प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: बिलासपुर और लाहुल-स्पीति के बदले गए उपायुक्त, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

Share

- Advertisement -

Shimla News: हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए बड़े स्तर पर आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। शनिवार को जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, राज्य के दो जिलों बिलासपुर और लाहुल-स्पीति के उपायुक्तों को बदला गया है, साथ ही कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

बिलासपुर और लाहुल-स्पीति को मिले नए उपायुक्त

जारी आदेशों के मुताबिक, बिलासपुर के उपायुक्त राहुल कुमार को अब हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) का प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया गया है। वह शिवम प्रताप सिंह को इस पद के अतिरिक्त कार्यभार से भारमुक्त करेंगे। वहीं, लाहुल-स्पीति की उपायुक्त किरण भड़ाना का तबादला कर उन्हें बिलासपुर का नया उपायुक्त बनाया गया है। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) की सचिव निवेदिता नेगी को लाहुल-स्पीति का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

सचिव स्तर पर भी जिम्मेदारियों में बदलाव

प्रशासनिक फेरबदल के तहत सरकार ने सचिव स्तर पर भी कामकाज में फेरबदल किया है। सचिव (राज्य कर एवं आबकारी) डॉ. यूनुस को अब सचिव (सामान्य प्रशासन विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा संसदीय कार्य) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इस जिम्मेदारी से मुख्यमंत्री के सचिव एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आईएएस अधिकारी आशीष सिंहमार को मुक्त कर दिया गया है। सरकार द्वारा किए गए इन तबादलों को प्रशासनिक कामकाज को और अधिक सुचारू बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News