भोरंज के रुठानी गांव के सेना के जवान अक्षय कुमार का पार्थिव शरीर पहुंचा भोटा, गूंजे देशभक्ति के नारे

Share

- Advertisement -

Hamirpur News: हिमाचल प्रदेश के भोरंज उपमंडल के अंतर्गत आने वाले रुठानी गांव के निवासी भारतीय सेना के जवान अक्षय कुमार का पार्थिव शरीर उत्तराखंड के जोशीमठ से पैतृक क्षेत्र भोटा पहुंचा। वीर जवान का पार्थिव शरीर पहुँचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और माहौल गमगीन हो गया।

नम आंखों से लोगों ने दी श्रद्धांजलि

अपने क्षेत्र के सपूत के अंतिम दर्शन के लिए भोटा में भारी संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित हुए। इस दौरान पूरा क्षेत्र ‘शहीद अक्षय कुमार अमर रहें’ के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने नम आंखों से पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर वीर जवान को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

जोशीमठ में थीं सेवाएं, क्षेत्र में छाया मातम

दिवंगत अक्षय कुमार भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहे थे और वर्तमान में उनकी तैनाती उत्तराखंड के जोशीमठ में थी। उनके पार्थिव शरीर के भोटा पहुँचने पर हर कोई अपने सपूत की एक झलक पाने के लिए आतुर नजर आया। युवाओं, बुजुर्गों और स्थानीय निवासियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर सेना के जवान के प्रति गहरा सम्मान और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। देशभक्ति से ओतप्रोत नारों के बीच लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News