हमीरपुर के संदीप लखनपाल भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट कर्नल, गांव हरेटा में खुशी का माहौल

Share

- Advertisement -

Hamirpur News: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के गलोड़ तहसील स्थित गांव हरेटा के निवासी संदीप लखनपाल को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर प्रमोट किया गया है। उनकी इस बड़ी कामयाबी से पैतृक गांव और पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल बना हुआ है।

परिवार में रही है देश सेवा की गौरवशाली परंपरा

लेफ्टिनेंट कर्नल संदीप लखनपाल ने 5 अगस्त 2013 को भारतीय सेना में अधिकारी के तौर पर कमीशन प्राप्त किया था। उन्हें सेना में जाकर देश की रक्षा करने का जज्बा विरासत में मिला है। संदीप के पिता और छोटे भाई भी भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

संदीप लखनपाल के प्रमोशन की खबर मिलते ही उनके गांव हरेटा में जश्न का माहौल बन गया। इस शानदार उपलब्धि के लिए लखनपाल परिवार को लगातार बधाइयां मिल रही हैं। स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल सैन्य भविष्य की कामना की है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News