Hamirpur News: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के दौरान 335.54 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए गए हैं। यह वितरण पूरे साल के 2,062.90 करोड़ रुपये के कुल ऋण लक्ष्य का 18.61 प्रतिशत है। जिला प्रशासन ने कृषि और वित्तीय समावेशन के आंकड़े सार्वजनिक किए हैं।
किसानों को केसीसी और पीएम किसान सम्मान निधि का मिला सीधा लाभ
अतिरिक्त जिला आयुक्त अभिषेक गर्ग ने बताया कि जिले में बैंकिंग सेवाओं को तेजी से मजबूत किया जा रहा है। जिले के 47,435 पात्र किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत कुल 51,559 लाभार्थी किसानों को केंद्र सरकार की वित्तीय सहायता का सीधा लाभ मिल रहा है।