हमीरपुर में मरम्मत कार्य के चलते 23 अगस्त को कई इलाकों में सुबह नौ से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Share

- Advertisement -

Hamirpur News: विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले कई इलाकों में 23 अगस्त को बिजली बंद रहेगी। लाइनों एवं उपकरणों की आवश्यक मरम्मत और पेड़ों की काट-छांट के चलते सुबह 9 से शाम 5 बजे तक पावर सप्लाई प्रभावित रहेगी। उपभोक्ताओं को निर्बाध सेवा देने के लिए विभाग यह नियमित मेंटेनेंस कार्य कर रहा है।

इन प्रमुख क्षेत्रों में आठ घंटे तक गुल रहेगी बिजली

इस कार्य के चलते वार्ड नंबर 5, 7, 8, 9, ठाकुर नर्सिंग होम, एचआरटीसी वर्कशॉप, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, बाईपास, बसंत रिजॉर्ट्स, हमीर अस्पताल, हमीरपुर पब्लिक स्कूल और मोरिंग मॉल में बिजली नहीं होगी। इसके अलावा अप्पर, मिडल एवं लोअर गौड़ा, रिलायंस टॉवर, उसयाना, लोहारडा, सीवरेज प्लांट, भोटा चौक, हथली, फायर स्टेशन व पुलिस लाइन दोसड़का में भी सप्लाई ठप रहेगी।

खराब मौसम होने पर 30 अगस्त को होगा मरम्मत कार्य

सहायक अभियंता सौरभ राय ने जानकारी दी कि यदि 23 अगस्त को मौसम खराब रहता है, तो यह मरम्मत कार्य 30 अगस्त को किया जाएगा। उन्होंने इस जरूरी मेंटेनेंस के दौरान होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए सभी सम्मानित बिजली उपभोक्ताओं से सहयोग बनाए रखने की अपील की है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News