हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में मंदिर से तांबे का नाग चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद

Share

- Advertisement -

Bilaspur News: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर शहर में स्थित प्रसिद्ध शिव चामुंडा माता मंदिर में हुई चोरी की घटना को पुलिस ने सुलझा लिया है। सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किया गया तांबे का नाग भी बरामद कर लिया है।

बिलासपुर के अपर निहाल सेक्टर में स्थित मंदिर में 11 अगस्त को चोरी की वारदात हुई थी। दो लोगों को मंदिर से तांबे का नाग चुराते देखा गया था। स्थानीय लोगों और मंदिर प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी थी।

नाबालिग आरोपी भी हुआ ट्रेस, नियमानुसार कानूनी कार्रवाई

पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात में दो लोग शामिल थे, जिनमें से एक नाबालिग है। नाबालिग आरोपी के खिलाफ पुलिस ने किशोर न्याय नियमों के तहत जरूरी कानूनी कदम उठाए हैं। पुलिस ने साक्ष्यों और गहन तफ्तीश के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें ट्रेस किया था।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एसपी ने की मामले की पुष्टि

मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी 21 वर्षीय ऋषभ शर्मा को गिरफ्तार किया है। वह बिलासपुर के चमलोग गांव का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद सामान बरामद हुआ। एसपी अभिषेक धीमान ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News