पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव में सोलन के अरमान सिंह भिंडर ने वाइस प्रेसिडेंट पद पर दर्ज की 500 वोटों से जीत

Share

- Advertisement -

Solan News: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ निवासी अरमान सिंह भिंडर ने चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में शानदार जीत हासिल की है। चूहूवाल के रहने वाले अरमान ने वाइस प्रेसिडेंट पद पर करीब 500 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। इस बड़ी कामयाबी से उनके गृह क्षेत्र और जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है।

चुनाव जीतने के बाद जब अरमान सिंह भिंडर अपने गृह नगर नालागढ़ पहुंचे, तो स्थानीय लोगों और समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया और जमकर जश्न मनाया। अरमान और उनके परिवार को बधाई देने के लिए घर पर लोगों का तांता लगा रहा।

पिछले छह वर्षों से छात्र राजनीति में सक्रिय अरमान ने डीएवी कॉलेज से ग्रेजुएशन और पंजाब यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की है। वह वर्तमान में मास्टर डिग्री कर रहे हैं। बिना किसी राजनीतिक बैकग्राउंड के मिली इस जीत को अरमान ने यूनिवर्सिटी के 18 हजार विद्यार्थियों के भरोसे की जीत बताया और छात्रों के मुद्दों को हल करने का वादा किया।

अरमान ने यह चुनाव पीयूडीएफ संगठन की ओर से लड़ा, जिसे चुनाव से 25 दिन पहले छात्रों ने मिलकर बनाया था। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता बड़े वादे करने के बजाय वाई-फाई, कन्वोकेशन, हाइजीन और सैनिटेशन जैसी बुनियादी समस्याओं का समाधान करना है। वह यूनिवर्सिटी की व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए काम करेंगे।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News