Melbourne News: लोकप्रिय ऑस्ट्रेलियाई अभिनेता टेरेंस डोनोवन का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वे ‘नेबर्स’ और ‘होम एंड अवे’ जैसे चर्चित टीवी शोज में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते थे। उनके बेटे और मशहूर अभिनेता जेसन डोनोवन ने सोशल मीडिया पर इस दुखद समाचार की आधिकारिक पुष्टि की है।
जेसन डोनोवन ने पिता के निधन को अपने जीवन का सबसे कठिन पल बताया। उन्होंने कहा कि उनके पिता मेलबर्न में शांतिपूर्वक इस दुनिया से विदा हुए। जेसन ने उन्हें एक प्रेरणादायक इंसान और अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया। उनके अंतिम समय में पूरा परिवार उनके साथ था, जो कि उनके लिए काफी संतोषजनक रहा।
अभिनय की दुनिया में टेरेंस डोनोवन का सफर
टेरेंस का जन्म 1935 में लंदन में हुआ था और 14 वर्ष की आयु में वे अपने परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट हो गए थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की और ऑस्ट्रेलियाई टेलीविजन इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई। टीवी सीरीज ‘डिवीजन 4’ में डिटेक्टिव मिक पीटर्स के रूप में निभाए गए उनके किरदार को खूब सराहना मिली थी।
जेसन ने अपने पिता के देखभाल के लिए मेलबर्न के कैब्रिनी हॉस्पिटल के मेडिकल स्टाफ का विशेष आभार व्यक्त किया है। टेरेंस डोनोवन के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। प्रशंसकों और सह-कलाकारों ने उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से भावभीनी श्रद्धांजलि दी है और उनके बेहतरीन काम को हमेशा याद रखने का वादा किया है।
