तापसी पन्नू और कंगना रनौत के बीच फिर छिड़ी जुबानी जंग, ‘सस्ती कॉपी’ वाले बयान पर दिया करारा जवाब

Share

- Advertisement -

Mumbai News: बॉलीवुड अभिनेत्रियों तापसी पन्नू और कंगना रनौत के बीच एक बार फिर तीखी जुबानी जंग शुरू हो गई है। हाल ही में कंगना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर तापसी को ‘सस्ती कॉपी’ कहा, जिसके बाद अब तापसी पन्नू ने भी बिना नाम लिए सोशल मीडिया पर करारा पलटवार किया है।

इस नए विवाद की शुरुआत तापसी पन्नू के एक हालिया इंटरव्यू से हुई। इंटरव्यू में जब उनसे कंगना के साथ पुराने मतभेदों को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि कंगना की राय उनके अपने नजरिए को दिखाती है और उनका खुद का रुख अपनी परवरिश व बातचीत के तरीके को दर्शाता है।

कंगना ने सोशल मीडिया पर निकाला गुस्सा

तापसी की इस टिप्पणी पर कंगना रनौत बुरी तरह भड़क गईं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लंबा पोस्ट लिखकर आरोप लगाया कि तापसी ने उनके माता-पिता और परवरिश का मजाक उड़ाया है। कंगना ने उन्हें अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए सस्ती कॉपी बताते हुए तीखे शब्दों में अपनी नाराजगी व्यक्त की।

तापसी पन्नू ने इंस्टाग्राम स्टोरी से किया पलटवार

कंगना के तीखे हमले के बाद तापसी पन्नू ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि आखिरकार सब कुछ साबित हो गया। हालांकि तापसी ने किसी का सीधा नाम नहीं लिखा, लेकिन फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स इसे कंगना के पोस्ट का सीधा जवाब मान रहे हैं। दोनों के बीच यह विवाद काफी चर्चा में है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News