पारिवारिक दर्शकों की वजह से सफल हुई ‘हनुमान अंश’, फिल्ममेकर विशाल चतुर्वेदी ने फिल्मों में बढ़ती हिंसा पर उठाए सवाल

Share

- Advertisement -

New Delhi News: फिल्ममेकर विशाल चतुर्वेदी ने अपनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता का श्रेय पारिवारिक दर्शकों को दिया है। उनका कहना है कि यह फिल्म महंगे टिकटों या बड़े प्रचार के कारण नहीं, बल्कि बच्चों और बुजुर्गों के एक साथ सिनेमाघर आने की वजह से चली है। इस दौरान उन्होंने फिल्मों में बढ़ती हिंसा और गाली-गलौज पर भी सवाल उठाए।

    फिल्ममेकर विशाल चतुर्वेदी इन दिनों अपनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ को मिल रही प्रतिक्रिया को लेकर चर्चा में हैं। उनका मानना है कि आज दर्शकों को ऐसी साफ-सुथरी और पारिवारिक फिल्मों की जरूरत है, जिन्हें हर उम्र के लोग एक साथ बैठकर देख सकें।

    फिल्म की प्रतिक्रिया पर बात करते हुए विशाल ने कहा कि इसकी सफलता का मुख्य कारण वे परिवार हैं, जो अपने बच्चों और दादा-दादी के साथ सिनेमाघर में फिल्म देखने पहुंचे।

    दिल्ली में कैंसर पीड़ित बच्चों की स्क्रीनिंग का अनुभव किया साझा

    विशाल चतुर्वेदी का कहना है कि ‘हनुमान अंश’ महंगे टिकटों या बड़े प्रचार अभियान की वजह से नहीं, बल्कि पूरे परिवार के एक साथ फिल्म देखने के कारण चली है। उन्होंने दिल्ली में आयोजित एक विशेष स्क्रीनिंग का अनुभव साझा करते हुए कहा, “दिल्ली में कैंसर से जूझ रहे बच्चों के लिए हमने फिल्म की स्क्रीनिंग रखी थी। फिल्म देखने के बाद उन बच्चों ने चिट्ठी लिखकर कहा कि ढाई घंटे के लिए वे अपना दर्द भूल गए थे। कई दादा-दादी ने मुझे बताया कि उनके पोते-पोतियों ने कहा, ‘दादाजी, आप फिल्म में आ गए हैं।’ ये सब सुनकर मुझे बहुत अच्छा लगता है।”

    फिल्मों में बढ़ती हिंसा और गाली-गलौज पर उठाए सवाल

    सिनेमा में बढ़ती हिंसा और अभद्र भाषा के चलन पर चिंता जताते हुए विशाल ने कहा, “सारी फिल्में एडल्ट हो गई हैं और उनमें इतनी हिंसा और गाली-गलौज का इस्तेमाल किया जा रहा है। मैं कहता हूं कि आप साफ-सुथरी फिल्में क्यों नहीं बना सकते? आप परिवार के लिए फिल्म क्यों नहीं बना सकते?”

    उन्होंने आगे कहा कि उनकी फिल्म का टिकट साइज बड़ा है और टिकट के दाम भी काफी अधिक हैं, लेकिन इनमें से किसी भी कारण से उनकी फिल्म नहीं चली है।

    एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचा फिल्म का संदेश

    फिल्म के दर्शकों के जुड़ाव को समझाते हुए विशाल चतुर्वेदी ने कहा, “हमारी फिल्म परिवारों की वजह से चली है। कभी-कभी वे अपने बच्चों के साथ जाते हैं और दूसरी बार अपने दादाजी को भी साथ ले आते हैं। अगर मैं जाऊंगा तो मैं अपने बच्चे को ले जाऊंगा। मेरा बच्चा दादाजी को ले जाएगा और दादाजी अपने भाई और पत्नी को ले जाएंगे। इसी तरह से फिल्म चली है और यह संभावना सभी फिल्मों के साथ है।”

    Read more

    Related News