हिंदी सिनेमा का वो मशहूर भजन जिसे 3 मुस्लिम कलाकारों ने बनाया, ‘बैजू बावरा’ के गाने ने रचा था इतिहास

Share

- Advertisement -

Mumbai News: हिंदी सिनेमा में कई ऐसे भक्ति गीत बने हैं जिन्हें दशकों बाद भी आज उतना ही पसंद किया जाता है। दिग्गज गायक मोहम्मद रफी ने अपने करियर में रोमांटिक और सैड गानों के अलावा कई सदाबहार भजन भी गाए हैं। ऐसा ही एक कालजयी भजन तीन मुस्लिम कलाकारों ने मिलकर तैयार किया था।

फिल्म ‘बैजू बावरा’ का प्रसिद्ध भजन ‘मन तड़पत हरि दर्शन को आज’ भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है। इस सुपरहिट भजन को मोहम्मद रफी ने स्वर दिया था, जबकि इसका संगीत नौशाद ने तैयार किया था। वहीं, इस भक्ति गीत के भावपूर्ण बोल गीतकार शकील बदायूंनी ने लिखे थे।

रिकॉर्डिंग से पहले संगीतकार नौशाद ने रखी थी खास शर्त

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संगीतकार नौशाद साहब ने इस पवित्र गीत की रिकॉर्डिंग से पहले पूरी टीम को पूरी तरह से पवित्र और साफ होकर आने का निर्देश दिया था। रिकॉर्डिंग के दौरान माहौल इतना भक्तिमय हो गया था कि सेट पर मौजूद लोग कृष्ण भक्ति में लीन होकर झूमने लगे थे।

नौशाद ने इस फिल्म के जरिए हिंदी सिनेमा में शास्त्रीय संगीत का एक नया दौर शुरू किया था। इस ऐतिहासिक संगीत के लिए नौशाद को उनके करियर का पहला और एकमात्र फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। इस गाने की सफलता ने भारतीय संगीत जगत में एक नया मानदंड स्थापित किया।

दिलीप कुमार और नरगिस थे पहली पसंद, 100 हफ्तों तक सिनेमाघरों में चली फिल्म

विजय भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बैजू बावरा’ में मीना कुमारी और भरत भूषण मुख्य भूमिका में नजर आए थे। शुरुआत में निर्माताओं की पहली पसंद दिलीप कुमार और नरगिस थे, लेकिन बजट और तारीखों की समस्या के कारण भरत भूषण और मीना कुमारी को इस रोल के लिए चुना गया।

यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई और लगभग 100 हफ्तों तक सिनेमाघरों में चलती रही। प्रोडक्शन हाउस आर्थिक तंगी से जूझ रहा था, लेकिन नौशाद के कहने पर बने इस प्रोजेक्ट और इसके संगीतमय जादू ने न केवल स्टूडियो को बचाया बल्कि भारतीय सिनेमा में इतिहास रच दिया।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News