Mumbai News: बॉलीवुड के मशहूर रैपर बादशाह और पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी ने शादी के महज पांच महीने बाद अलग होने का फैसला किया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर संयुक्त बयान जारी कर अपने अलगाव की आधिकारिक पुष्टि की। इसके साथ ही पिछले कुछ हफ्तों से चल रही तमाम अफवाहों पर विराम लग गया।
सोशल मीडिया पर संयुक्त बयान जारी कर निजता की मांग की
दोनों कलाकारों ने इंस्टाग्राम पर साझा बयान में बताया कि उन्होंने आपसी सहमति और पूरे सम्मान के साथ रास्ते अलग करने का निर्णय लिया है। उन्होंने प्रशंसकों और मीडिया से इस कठिन समय में प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की। साथ ही कहा कि इस विषय पर यह उनका अंतिम आधिकारिक बयान है।
मार्च में रचाई थी शादी, रैपर बादशाह की थी यह दूसरी शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने इसी साल मार्च में एक निजी समारोह में विवाह किया था। जुलाई के महीने से ही उनके रिश्ते में कड़वाहट की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। रैपर बादशाह की यह दूसरी शादी थी। इससे पहले साल 2020 में उनका पहली पत्नी जैस्मीन मसीह से तलाक हुआ था।