Mumbai News: मशहूर सिंगर बादशाह और अभिनेत्री ईशा रिखी शादी के पांच महीने बाद अलग हो गए हैं। दोनों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अलग होने की आधिकारिक पुष्टि की। मार्च में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी करने वाले इस कपल के रिश्ते में जुलाई से ही तनाव की खबरें आ रही थीं।
बादशाह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘मैंने और ईशा रिखी ने आपसी सहमति से अलग होने और अपनी-अपनी राहों पर आगे बढ़ने का फैसला किया है। यह फैसला आपसी सम्मान के साथ लिया गया है और हम सभी से अपील करते हैं कि इस समय हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।’
सिंगर ने आगे साफ किया, ‘इस मामले पर यह हमारा एकमात्र बयान होगा। हम अपील करते हैं कि हमारे रिश्ते को लेकर आगे कोई अटकलें या धारणाएं न बनाई जाएं।’ पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘हर तूफान एक सबक है। हर प्रार्थना एक उम्मीद है।’ ईशा की मां पूनम रिखी ने भी कर्मा पर पोस्ट्स शेयर किए थे।
दोनों की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे, हालांकि उन्होंने रिश्ते को कई साल छिपाकर रखा। पहली पत्नी जैस्मीन मसीह से अलग होने के छह साल बाद बादशाह की शादी की खबर आई थी, जबकि 2023 की अफवाहों को उन्होंने नकारा था।