एवेंजर्स डूम्सडे ने एडवांस बुकिंग में मचाया तहलका, 50 करोड़ के पार, रामायण और धुरंधर 2 पीछे

Share

- Advertisement -

New Delhi News: मार्वल की फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ रिलीज से पहले भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, मंगलवार 24 नवंबर की सुबह तक फिल्म ने भारत में एडवांस बुकिंग से 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया था। एडवांस बुकिंग में फिल्म ने ‘रामायण’ और ‘धुरंधर 2’ को भी पीछे छोड़ दिया है।

एडवांस बुकिंग में कमाए इतने करोड़

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, मंगलवार, 24 नवंबर की सुबह तक ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ ने भारत में सभी दिनों की एडवांस बुकिंग से 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया था। इसमें फिल्म के पहले दिन की एडवांस बुकिंग का योगदान करीब 22 करोड़ रुपये है। भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग 17 नवंबर को शुरू हुई थी। यानी बुकिंग शुरू होने के महज एक हफ्ते के अंदर फिल्म ने यह बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है।

फिल्म के अब तक 8 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। फिल्म 17 दिसंबर को रिलीज होगी और रिलीज में अभी 23 दिन बाकी हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसकी एडवांस बुकिंग के आंकड़े और बढ़ सकते हैं। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) की इस फिल्म को लेकर दर्शकों की दीवानगी लगातार बढ़ रही है।

इससे पहले 20 नवंबर को फिल्म की एडवांस बुकिंग करीब 42.07 करोड़ रुपये थी, जिसमें पहले दिन की बुकिंग करीब 19.14 करोड़ रुपये थी। चार दिन में यह आंकड़ा 50 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News