रुड़की में मेडिकल स्टोर पर एसटीएफ का छापा, 1200 प्रतिबंधित दवाएं जब्त, एक व्यक्ति हिरासत में

Share

- Advertisement -

Roorkee News: देहरादून एसटीएफ ने रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सुनहरा स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर 1200 प्रतिबंधित दवाएं बरामद की हैं। छापेमारी में अल्प्राजोलम की 600 गोलियां और ट्रामाडोल के 600 कैप्सूल मिले। एसटीएफ ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जागरण संवाददाता के मुताबिक, देहरादून एसटीएफ की टीम को सूचना मिली थी कि गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सुनहरा स्थित एक मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री की जा रही है। इस सूचना पर एसटीएफ की टीम ने मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की।

तलाशी के दौरान टीम को अल्प्राजोलम की 600 गोलियां और ट्रामाडोल के 600 कैप्सूल मिले। दवाओं की इतनी बड़ी मात्रा मिलने पर टीम ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।

दस्तावेजों की जांच जारी, पूछताछ के बाद होगा अगला कदम

कार्रवाई के बाद एसटीएफ की टीम हिरासत में लिए गए व्यक्ति और बरामद दवाओं को लेकर गंगनहर कोतवाली पहुंची। यहां एसटीएफ टीम आरोपित से पूछताछ कर रही है।

टीम बरामद दवाओं और मेडिकल स्टोर से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। साथ ही दवाओं की खरीद-फरोख्त और मेडिकल स्टोर से इनके वितरण से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है।

एसटीएफ की कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया है। टीम की पूछताछ और जांच के बाद ही पूरे मामले में आगे की कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News